
जमशेदपुर। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा प्रखंड में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ प्रदान किया।
अबुआ आवास योजना के तहत लावा एवं लच्छीपुर पंचायत के कुल 10 लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, सात लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन, दो को जाति प्रमाण पत्र और एक को आय प्रमाण पत्र दिया गया。
फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 18 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा पांच स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत ऋण तथा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज वितरित किए गए。
इस अवसर पर वीबी-जी राम जी योजना के तहत लावा गांव की दो योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन मेट और पांच श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आवास, स्वरोजगार, कृषि और आजीविका से जोड़ने की दिशा में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया。


