Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ मचाएगा कहर , कई जिलों में भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द
    Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ मचाएगा कहर , कई जिलों में भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ मचाएगा कहर , कई जिलों में भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द
    अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब (Low Pressure area) का क्षेत्र पाश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. 23 अक्टूबर को यह चक्रवात में तब्दील होने की उम्मीद है. रांची के मौसम केंद्र के अनुसार 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच यह सिस्टम तट से टकराएगा. इस दौरान यह सीवियर साइक्लोनिक स्ट्रोम का रूप ले लेगा. जिस समय यह तटीय इलाके में प्रवेश करेगा, उस समय इस तूफान की स्पीड 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे.

     

     

    झारखंड पर पड़ेगा चक्रवातीय सिस्टम का असर

    अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब वाले क्षेत्र के सीवियर चक्रवात के रूप में ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच में हीट करने का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. 23 अक्टूबर की शाम से ही राज्य में इस चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा. राज्य के पूर्वी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके के साथ गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
    24 अक्टूबर 2024: 24 अक्टूबर को झारखंड के कोल्हान, मध्य इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे (50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके) खूंटी, सरायकेला, खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    25 अक्टूबर 2024: मौसम केंद्र रांची ने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 25 अक्टूबर की सुबह से 26 अक्टूबर की सुबह तक राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पाश्चिम सिंहभूम जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (12-20 CM) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा और रामगढ़ में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट (07 से 11 CM) जारी किया गया है.

     

     

     

    26 अक्टूबर 2024: वहीं, 26 अक्टूबर को भी गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

    इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    चक्रवातीय तूफान दाना के असर के चलते 24 से 26 अक्टूबर के बीच राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में मेघ गर्जन और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे. वहीं लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा हजारीबाग रांची रामगढ़ खूंटी बोकारो कोडरमा गिरिडीह धनबाद देवघर जामताड़ा दुमका पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज जिले में 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के लिए मेघ गर्जन,वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र,रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने, गर्जन ,वज्रपात और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. भारी से अत्यधिक भारी वर्षा वाले क्षेत्र के लोग निचले इलाके में नहीं जाने की भी अपील की है.

    चक्रवातीय तूफान को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    23 अक्टूबर 2024 तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके बाद, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 तारीख की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में पार करने की संभावना व्यक्त की गई है.

     

     

     

    चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    संभावित चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) दाना की आशंका के कारण सुरक्षा को केंद्र में रखकर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.

    ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 /10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 18452 पूरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर गरीबरथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
    ट्रेन संख्या 12875 पूरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/10/2024 को रद्द रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज, वायनाड से किया नामांकन
    Next Article कोल्हान की सियासी चुनौती

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    October 26, 2026

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.