Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केएल राहुल टेस्ट में उपकप्तानी के बाद वनडे टीम के भी बनेंगे कप्तान, रोहित शर्मा हुए आउट
    Breaking News खेल

    केएल राहुल टेस्ट में उपकप्तानी के बाद वनडे टीम के भी बनेंगे कप्तान, रोहित शर्मा हुए आउट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनने के बाद से ही रोहित शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा और अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो वनडे सीरीज में भी शायद ही खेल पाएं. अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. इस सूरत में विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेलेंगे. रोहित फिलहाल, बेंगुलरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं.स्पोर्ट्स टुडे की खबर के मुताबिक, रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा में देरी हो रही है. रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से ही केएल राहुल को टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया था और यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन शतक ठोक डाला.
    रोहित को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इससे उबरने में 4 हफ्ते से ज्यादा का वक्त लगता है. ऐसे में उनके वनडे सीरीज से पहले फिट होने की संभावना काफी कम है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से 3 वनडे की सीरीज खेली जानी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीयूष जैन के घर की दीवारों से मिल रहीं नोट की गड्डियां, अब तक 280 करोड़ कैश, 125 किलो सोना मिला
    Next Article दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, पुलिस के लाठीचार्ज पर काम बंद करने का ऐलान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.