Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, पुलिस के लाठीचार्ज पर काम बंद करने का ऐलान
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, पुलिस के लाठीचार्ज पर काम बंद करने का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नीट परीक्षा में बार-बार हो रही देरी के खिलाफ डॉक्टर्स ने आज जोरदार प्रदर्शन किया. डॉक्टर्स ने अपना मार्च मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से शुरू किया. इस दौरान इसे लेकर खूब नारेबाजी की गई. डॉक्टर्स सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन डॉक्टर्स को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट तक जाने से रोक दिया. डॉक्टरों के प्रदर्शन पर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा की. साथ ही घोषणा की कि आज से सभी स्वास्थ्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे.एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम नीट 2021 काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे हैं, जब दिल्ली पुलिस ने कई रेजिडेंट डॉक्टरों को हिरासत में लिया, जो सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे थे. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सर्वेक्षण पांडे ने बताया, हम 17 दिसंबर से दिल्ली के अस्पतालों में नियमित और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं.
    निर्माण भवन के बाहर हमारे विरोध का कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए हमने सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध करने और अपने लैब कोट को सुप्रीम कोर्ट को सौंपने का फैसला किया था, लेकिन हमें बीच में ही रोक दिया गया. उन्होंने कहा, “हम अदालत से मामले में सू मोटो (स्वत: संज्ञान) लेने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि तीसरी लहर (कोविड की) दरवाजे पर दस्तक दे रही है और हम पर नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के कारण अधिक बोझ बना हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेएल राहुल टेस्ट में उपकप्तानी के बाद वनडे टीम के भी बनेंगे कप्तान, रोहित शर्मा हुए आउट
    Next Article चुनाव 2022: यूपी, पंजाब सहित 5 राज्‍यों में अगले साल समय से होंगे चुनाव, EC ने दिया भरोसा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.