Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीयूष जैन के घर की दीवारों से मिल रहीं नोट की गड्डियां, अब तक 280 करोड़ कैश, 125 किलो सोना मिला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पीयूष जैन के घर की दीवारों से मिल रहीं नोट की गड्डियां, अब तक 280 करोड़ कैश, 125 किलो सोना मिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कन्नौज. इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित ठिकानों के बाद अब कन्नौज स्थित घर से बरामद रकम की गिनती चल रही है. जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम को कानपुर के घर में जहां 177 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं अब कन्नौज के घर में भी दीवारें सोना, जबकि जमीन नोटों की गड्डियां मिल रही हैं. घर में बोरों में अनाज की जगह नोट भरे मिल रहे हैं, यहां टीम अबतक 103 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है.

    सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी इंटेलीजेंस व आयकर विभाग के अधिकारियों समेत 36 लोग पीयूष जैन के घर के अंदर छानबीन कर रहे हैं. उन्हें कानपुर और कन्नैज स्थित घर से कुल 280 करोड़ रुपये कैश, 125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. वहां घर में नोट गिनने की मशीन भी मिली है. इसके अलावा यहां संदल ऑयल के नौ ड्रम भी मिले हैं, जिसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है. हालांकि अभी तक जांच टीम की ओर से इस संबंध आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
    वहीं इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वहां अभी तक करीब 15 अलमारी काटें जा चुके हैं, जबकि 20 ताले तोड़े गए हैं. गैस कटर से तिजोरी का लाकर तोड़ा गया. उन्होंने बताया कि कन्नौज के छिपट्टी स्थित पीयूष जैन के घर से रविवार शाम तक 125 किलो सोना मिल चुका था.

    वहीं नौ बोरों में नकदी भरी मिली है, जबकि 50 से ज्यादा झोलों में 350 फाइलें और 2700 दस्तावेज मिले हैं. इनमें बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के कागजाग भी मिले हैं. अभी तक कानपुर में चार, कन्नौज में सात, मुंबई में दो, दिल्ली में एक और दुबई में दो प्रॉपर्टी सामने आई हैं. इनमें लगभग सभी प्रॉपर्टी बेहद पॉश इलाकों में खरीदी गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति की जमानत के बहाने बुलाकर किया गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई वकील समेत 4 पर एफआरआई
    Next Article केएल राहुल टेस्ट में उपकप्तानी के बाद वनडे टीम के भी बनेंगे कप्तान, रोहित शर्मा हुए आउट

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.