Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली टेस्ट मैच: ऑस्ट्रेलिया 263 रन पर ऑलआउट, भारतीय ओपनरों की मजबूत शुरुआत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली टेस्ट मैच: ऑस्ट्रेलिया 263 रन पर ऑलआउट, भारतीय ओपनरों की मजबूत शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए अच्छी शुरुआत दी, लेकिन, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी के सामने एक बार फिर कंगारू चारों खाने चित हो गए.

     

     

    भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को 263 रन पर समेट दिया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए के 21 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 34 गेंदों पर 13 रन और केएल राहुल 20 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं.

     

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 50 का स्कोर पार कर लिया, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को महज 15 रन के स्कोर पर आउट करके दिलाई. वॉर्नर विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच हुए. इसके बाद एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन कमाल देखने को मिला. उन्होंने सिर्फ 3 बॉल में ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार बल्लेबाजों को आउट किया. पहले मार्नस लाबुशेन और फिर स्टीव स्मिथ को पगबाधा आउट किया. लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 94/3 था.

    ख्वाजा ने खेली 81 रन की शानदार पारी

    लंच के बाद 108 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा. मोहम्मद शमी की गेंद पर ट्रेविस हेड केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए. ट्रेविस ने 30 गेंदों में महज 12 रन बनाए. इसके बाद 167 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर सबसे बड़ा झटका दिया. ख्वाजा ने 125 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की शानदार पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री शेखावत को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया वॉइस सैंपल लेने के प्रार्थना पत्र को खारिज
    Next Article केन्द्र सरकार ने जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स पर लगाया प्रतिबंध, आतंकवाद पर सख्ती

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.