Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेघालय में कॉनराड संगमा और नागालैंड में नेफ्यू रियो ने ली CM पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मेघालय में कॉनराड संगमा और नागालैंड में नेफ्यू रियो ने ली CM पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेघालय में कॉनराड संगमा और नागालैंड में नेफ्यू रियो ने ली CM पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए नरेंद्र मोदी

     

    मेघालय में कॉनराड संगमा और नागालैंड में नेफ्यू रियो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। बीजेपी दोनों राज्यों में सरकार में शामिल है। नेफ्यू रियो रिकॉर्ड पांचवीं बार नागालैंड के सीएम बने हैं।

    नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। तदितुई रंगकौ जेलियांग और यानथुंगो पैटन ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, मेत्सुबो जमीर, तेमजेन इम्ना अलोंग, सीएल जॉन, सलहौतुओनुओ क्रूस और पी बशांगमोंगबा चांग सहित 9 विधायकों ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

    मेघालय: NPP के नेतृत्व वाले गठबंधन को है 45 विधायकों का समर्थन
    मेघालय में प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली है। अबू ताहेर मोंडल, किरमेन शायला, मार्कुइस एन मारक, रक्कम ए संगमा, अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ अम्परीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबन ने मंत्री पद की शपथ ली।

    नागालैंड में नहीं कोई विपक्ष

    नागालैंड में रोचक स्थिति यह है कि यहां कोई विपक्ष नहीं है। चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियां सरकार में शामिल हैं। नागालैंड में 60 सीटों के लिए हुए चुनाव में सीएम नेफ्यू रियो की पार्टी NDPP को 25 सीटों पर जीत मिली है। रियो ने सर्वदलीय सरकार बनाई है। एनडीपीपी के साथ बीजेपी का चुनाव से पहले का गठबंधन था। राज्य के सभी दलों ने रियो के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन पत्र दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘पापा को कुछ हुआ तो छोड़ूगी नहीं, हिला दूंगी दिल्ली की कुर्सी’, लालू से पूछताछ के बीच भड़कीं बेटी रोहिणी आचार्य
    Next Article शब-ए-बारात एवं होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूरे हजारीबाग अनुमण्डल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.