संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए कांग्रेसजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से कांग्रेसजनों का काफिला रांची रवाना हुआ। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में सुबह 8 बजे साकची के आमबगान मैदान से कांग्रेसजन रांची के लिए रवाना हुए। वहां सभी ने संविधान रक्षा मार्च में भाग लिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, पीसीसी कोऑर्डिनेटर विजय खां, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, रामाश्रय प्रसाद, धर्मेंद्र सोनकर, आशुतोष सिंह, सुरेंद्र झा बबलू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र की रक्षा और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना मार्च का मुख्य उद्देश्य है। जिला कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

