टाटा स्टील के स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेता घोषित, 12,700 से अधिक पंजीकरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज ‘स्टील-ए-थॉन’ के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की। 21 नवंबर को कोलकाता में आयोजित ग्रैंड फिनाले में रिकॉर्ड 12,700 से अधिक छात्रों ने भागीदारी दर्ज कराई।
‘शेपिंग टुमॉरो’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में मार्केटिंग एवं सेल्स, सप्लाई चेन एवं प्रोक्योरमेंट तथा ह्यूमन रिसोर्सेस की तीन श्रेणियां शामिल थीं। इनमें आईआईटी दिल्ली की टीम ‘सेपियंस’, आईआईटी बॉम्बे की टीम ‘द इनफैलिबल्स’ और एमडीआई गुरुग्राम की टीम ‘फ्यूचरिस्ट्स’ ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में 125 टीमें प्री-फिनाले तक पहुंचीं, जबकि 19 टीमों ने राष्ट्रीय फाइनल में जगह बनाई। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा प्रबंधन प्रतिभाओं को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों से जोड़ने और उनकी क्षमता पहचानने का महत्वपूर्ण मंच है। विजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार के साथ पात्रता के आधार पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर और इंटरव्यू के अवसर भी रखे गए।

