राष्ट्रसंवाद/बखरी-बेगूसराय। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंबेडकर चौक पर प्रस्तावना दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया और संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बहुजन कल्याण समिति के संयोजक दिलीप केशरी, भिखारी दास, रामचरण महतो, विपिन राम, मोहम्मद सादाब, राजा पासवान, बिट्टू पासवान, शिवराम पासवान, विजय मुखिया, विशेश्वर शर्मा, राजा चौधरी, सुबोध राम, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

