क्षतिग्रस्त पोल से टकराकर बाइक सवार दो युवक की गई जान
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
तेघड़ा गुप्ता लखमिनिया बांध पर गुरुवार की शाम सड़क के किनारे बेकार पड़े पोल से टकराने से दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 23 निवासी राजेश साह का लगभग 16 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार एवं कारी यादव का पुत्र रामकुमार एवं एक अन्य किशोर पल्सर बाइक से गुप्ता बांध पर बरौनी की ओर जा रहा था। तभी केलाबाड़ी के समीप सड़क के किनारे एक क्षतग्रस्त पोल से टकरा गया। इससे कृष्ण कुमार सीधे पोल में टक्कर होने से उसके सिर में चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचकर आनन फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दूसरा घायल को स्थानीयअस्पताल से रेफर किए जाने पर सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही वह दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष क्रांतिरमण ने बताया कि घायलों का बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। जबकि मृत दोनों युवकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
