राष्ट्रसंवाद/वीरपुर, बेगूसराय
भारत के संविधान दिवस के अवसर पर वीरपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर सहित कई विद्यालयों में संविधान दिवस पर निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। शिक्षकों के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माण की यात्रा पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी कराया गया।विद्यालय के प्रधान रंजन कुमार झा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर शिक्षक रंजन कुमार चौधरी, रामाशीष ठाकुर, सरोज कुमार, संतोष चौरसिया, शिवचन्द्र कुमार,योगेश कुमार, पवन कुमार, अब्दुलबद्द सिद्दकी, तस्लीम आलम, मोहम्मद सलीम, मंटुन कुमारी, रजनी कुमारी, अनुपम भारती, संगीता कुमारी समेत कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

