मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज, फुलवड़िया में (गुरूवार) को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौके पर उपस्थ्ति महाविद्यालय के सचिव नवीन कुमार ने पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंनें कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की आत्मा है, वृक्षों के बिना हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ नहीं रख सकते हैं। यदि हमें अपने पर्यावरण को बचाना है, हम सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के बी॰एड॰ सत्र (2026-28) के प्रशिक्षुओं में अपराजिता, काजल, पुष्प राज, प्रणव, सोनाली, मोनाली, कनक, सलोनी, स्मिता, प्रीति, मध्यम, सोनम, श्वेता, वर्षा, प्रियदर्शिनी, मंजीता, ऋचा, शालु, दीक्षा, आंचल, पल्लवी, कंचन, ऋतिक, शिम्पी, चंदन वं अन्य सभी प्रशिक्षुओं ने स्वयं विभिन्न प्रकार के पौधे लाकर महाविद्यालय परिसर में लगाए। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ॰ अर्चना कुमारी एवं विभिन्न अध्यापकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई और ‘‘वृक्षसेवां करोति‘‘ की कसमें भी खायी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ॰ अर्चना कुमारी, प्रबंधन समिति के सदस्य शशांक शेखर, सुमन शेखर एवं श्रेया, सहायक प्रो॰ डाॅ॰ आशीष, राहुल कुमार भारद्वाज, संदीप कुमार, रितेश कुमार, कुमार रोहित, रूपेश कुमार, मोनी कुमारी, रूपम कुमारी, कमलेश प्रजापति, अमरेश कुमार गौतम सहित कई प्राघ्यापक एवं सहायक कर्मी संजीव कुमार कर्ण, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, अनिल, चंदन सहित अन्य शामिल थे।

