आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में पहली बार टेक फेस्ट, 43 संस्थानों के विद्यार्थी ले रहे हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में पहली बार टेक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जमशेदपुर और आसपास के 43 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं।
‘तकनीकी ज्ञान से जीवन आसान’ थीम पर आयोजित इस फेस्ट में 31 स्कूल, 5 आईटीआई, 7 डिप्लोमा कॉलेज और 3 विश्वविद्यालयों की भागीदारी है। विद्यार्थियों ने कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उपयोगी तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए हैं। इनमें सेंसर आधारित सिंचाई प्रणाली विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो मिट्टी में पानी की कमी या अधिकता का पता लगाकर जरूरत के अनुसार सिंचाई कर सकती है। इससे पानी की बचत के साथ किसानों को भी लाभ मिल सकता है।