राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। रसुनचोपा पंचायत के नागरिकों ने बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ जो आंदोलन चलाया है उसका कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वागत किया जाता है। उनके आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी सहयोग करेगी। उक्त आशय की बात कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने हाता सचिन होटल में आयोजित एक प्रेस मीट में कहा।
जिला सचिव जयराम हंसदा ने कहा कि उड़ीसा के लायलम घाटी होकर तथा बहरागोड़ा से डुमरिया होते हुए पोटका के विभिन्न क्षेत्रों में महंगे कीमत पर बालू का बिक्री किया जा रहा है। जबकि गरीब व आम लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा। यहां पर बालू के अवैध कालाबाजारी में बड़े बड़े लोग शामिल है। पोटका में जगह जगह पर बालू का स्टॉक कर ट्रैक्टर से बिक्री किया जाता है। इसमें स्थानीय प्रशासन की मिली भकत है। वरिष्ठ कांग्रेसी सुबोध सिंह सरदार ने उपायुक्त के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बालू के अवैध परिवहन पर रोक के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। परंतु पोटका में यह कारगर नहीं है। क्योंकि टास्क फोर्स के पदाधिकारी हो बालू के अवैध तस्करी में शामिल है। उन्होंने मांग किया कि रासुन चोपा एवं लायलम घाटी में चेक नाका लगाया जाए। प्रेस मीट में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, आनंद पॉल, सीता राम सोरेन, शिव चरण टुडू, चमचम आलम, छोटू सरदार शामिल थे।

