राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष कालिकापुर निवासी हितेश भकत की मां भारती भकत(86) का आज अपरान्ह साढ़े तीन बजे भोर में निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सह भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। पोटका के विधायक संजीव सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, बबलू चौधरी, हीरामणि मुर्मू, चक्रधर महतो, एम जमाल, विद्याधर दास,भुगलु टुडू, रमेश सोरेन, भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपेंद्र नाथ सरदार ने हितेश भकत के घर जाकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया तथा उनके शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया।।

