Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं दिया निमंत्रण
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं दिया निमंत्रण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं दिया निमंत्रण

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने दावा किया है कि इस सप्ताह नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न्यौता नहीं भेजा गया है. खडग़े ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी न्यौता नहीं भेजा गया है. राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने को लेकर खडग़े ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

    खडग़े ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक मर्यादा का बार-बार अनादर करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय को प्रतीकात्मकता में बदल दिया गया है. लोकसभा सचिवालय के अनुसार, पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं.

     

     

     

    खडग़े ने मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

    ट्विटर पर मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने चुनावी कारणों से दलित और आदिवासी समुदायों के बीच से राष्ट्रपति का चुनाव सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में भी नहीं बुलाया गया था.

    मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है. भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है, और भारत के राष्ट्रपति इसके सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी हैं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, वह अकेले ही सरकार, विपक्ष और हर नागरिक का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती हैं. वह भारत की पहली नागरिक हैं.

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर राष्ट्रपति नए संसद भवन का उद्घाटन करते हैं तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा. खडग़े ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मोदी सरकार ने बार-बार मर्यादा का अनादर किया है. भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय भाजपा-आरएसएस सरकार के तहत प्रतीकवाद तक सिमट गया है.

     

     

     

    18 मई को लोकसभा स्पीकर ने पीएम मोदी को दिया था निमंत्रण

    बता दें कि 18 मई को लोकसभा सचिवालय ने घोषणा की कि स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया. तब से कई विपक्षी नेताओं ने सवाल किया है कि पीएम मोदी को नए संसद भवन का उद्घाटन क्यों करना चाहिए? उन्होंने तर्क दिया कि विधायिका के प्रमुख को उद्घाटन करना चाहिए न कि सरकार के प्रमुख को.

    रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को क्यों नहीं चुना गया?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी का सम्मान, वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद का है प्रमाण – नड्डा
    Next Article प्रगतिशील महिला किसान महेश्वरी मुंडा की सफलता की कहानी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.