Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रगतिशील महिला किसान महेश्वरी मुंडा की सफलता की कहानी
    Breaking News झारखंड

    प्रगतिशील महिला किसान महेश्वरी मुंडा की सफलता की कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रगतिशील महिला किसान महेश्वरी मुंडा की सफलता की कहानी

    फूलों की खेती से बनाई अलग पहचान, दूसरों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

    गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत अंतर्गत पुनासिया गांव की निवासी महेश्वरी मुंडा प्रगतिशील किसान के रूप में जानी जाती हैं जिनके एक प्रयास से ना सिर्फ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी होने का राह दिखा रही हैं । 20 साल पहले महेश्वरी मुंडा की शादी सुकलाल मुण्डा के साथ हुई । पारंपरिक खेती पर निर्भर महेश्वरी के परिवार में एक समय ऐसा भी आया कि पति-पत्नी दोनों को दूसरों के घर मजदूरी करके जीवन-बसर करना पड़ा। महेश्वरी बताती हैं कि संयोगवश वर्ष 2018 में एक किसान गोष्ठी के दौरान आत्मा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिली, उसी समय ठान लिया कि नई तकनीक से खेती करेंगी जिससे मुनाफा अच्छा हो सके और मजदूरी के लिए भटकना नहीं पड़े ।

     

     

     

    *तकनीक अपनाकर खेती में उपज बढ़ाया, आमदनी बढ़ी

    महेश्वरी मुंडा ने शुरूआत में नई तकनीक सीखने पर ज्यादा जोर दिया। नई तकनीक के साथ सबसे पहले उन्होने चना, सरसो और गरमा धान की खेती की जिसमें आत्मा कर्मियों का पूरा सहयोग मिला । धीरे-धीरे खेती में उपज बढ़ता गया जिससे सलाना पहले जहां 30 से 40 हजार रूपये आमदनी होती थी वो बढ़कर बाद में एक लाख रू. तक मुनाफा होने लगा ।

    *शादी के सीजन में प्रतिदिन 400-500 होती है फूलों से आमदनी

    आत्मा के प्रसार कर्मियों ने महेश्वरी मुंडा को खेती के प्रति विशेष रूचि को देखते हुए साग-सब्जी की खेती के साथ-साथ फुलों की खेती कि लिए प्रोत्साहित किया । महेश्वरी मुंडा को जरबेरा फूल की खेती के लिए उद्यान विभाग से सहयोग मिला। शादी के मौसम में खपत बढ़ जाने से प्रतिदिन वह लगभग 400-500 रू. फूल बेचकर मुनाफा कमाती हैं तथा आज वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। जरबेरा फूल की खेती से सालाना महेश्वरी मुंडा को लगभग एक लाख रू. से अधिक की आमदनी हो रही है ।

     

     

     

    *किसानों के लिए महेश्वरी मुंडा का संदेश

    राज्य सरकार किसानों के हित में सब्सिडी पर कई योजना चला रही है। पंपसेट लेना हो या सिंचाई कूप अथवा डोभा का निर्माण, आम लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेते हुए खेती करें तो खेती किसानी का कार्य बोझ नहीं लगेगा। वे कहती हैं कि किसानों को ट्रेनिंग देना हो या नई तकनीक की जानकारी देना कृषि विभाग, उद्यान विभाग व आत्मा के पदाधिकारी-कर्मियों का भरपूर सहयोग मिलता है, जरूरत है कि लोग आगे आकर इसका लाभ उठायें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं दिया निमंत्रण
    Next Article जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.