Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी का सम्मान, वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद का है प्रमाण – नड्डा
    Breaking News Headlines राजनीति

    PM मोदी का सम्मान, वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद का है प्रमाण – नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली :  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी द्वारा अपने-अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने को वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद का प्रमाण बताते हुए कहा है कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और यह एक वैश्विक नेता के रूप में कार्य करने की भारत की क्षमताओं में दुनिया के भरोसे को भी दर्शाता है।

    नड्डा ने फिजी द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने पर ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया जाना विश्व मंच पर भारत के बढ़ते कद का एक प्रमाण है। भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से प्रेरित है और सभी के लिए बेहतर भविष्य की वकालत करने वाले एक प्रमुख नेता के रूप में उभरा है।

    नड्डा ने पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी द्वारा दिए गए सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए ट्वीट कर कहा, पापुआ न्यू गिनी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से सम्मानित करना 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान एक प्रमुख विश्व नेता के रूप में कार्य करने के लिए भारत की क्षमताओं में विश्व व्यवस्था के भरोसे को दर्शाता है।

     

     

     

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले इन अवार्डस को वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे भारत के कद और दुनिया भर में बढ़ रही प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता एवं प्रभाव का प्रतीक बताते हुए इसे भारत के लिए गर्व का विषय करार दिया है।

    आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व को मान्यता देते हुए फिजी ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया है। वहीं पापुआ न्यू गिनी ने भी प्रशांत द्वीप देशों की एकता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ के मुद्दों का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से सम्मानित किया है। पापुआ न्यू गिनी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसे बहुत कम अनिवासियों को ही अब तक इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

    पिछले 9 सालों के कार्यकाल के दौरान अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, अफगानिस्तान, फिलिस्तीन, मालदीव और भूटान सहित कई देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं।

    वर्ष 2016 में सऊदी अरब ने अपने सर्वोच्च आर्डर ऑफ अब्दुल अजीज सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया था। 2016 में ही अफगानिस्तान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड से मोदी को सम्मानित किया था।

     

     

     

    वर्ष 2018 में फिलिस्तीन ने मोदी को अपने सर्वोच्च ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट सम्मान से नवाजा था। वर्ष 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद, रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू सम्मान , मालदीव ने सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन और बहरीन ने शीर्ष पुरस्कार किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया था। वर्ष 2020 में उन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट और 2021 में भूटान द्वारा ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    दुनिया के विभिन्न देशों के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की तरफ से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ, दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार, स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड और कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स द्वारा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईवा और ट्रक में जोरदार टक्कर गाड़ियों के उड़े परखच्चे ,चालकों कि दर्दनाक मौत
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं दिया निमंत्रण

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.