Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों

    गोविंदपुर : गोविंदपुर मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन चांदनी चौक, गोविंदपुर में संध्या 6:00 बजे से मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा के अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे उपस्थित हुए।

     

    सभा में सर्वप्रथम बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में मृत हुए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही जिला अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस दुख की घड़ी में मृत्यु हुए लोगों के परिजनों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को शांति और अपने लोक में स्थान दें।

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा के माध्यम से कुछ सवाल देश के प्रधानमंत्री से किया कि चार वर्ष पूर्व यह कहा गया कि भारतीय रेलों में सुरक्षा कवच लगाया जा रहा है। जिससे किसी प्रकार का दुर्घटना नही होगी।

    मोदी जी के सुरक्षा कवच के सम्बन्ध में भारतीय मीडिया ने कुद कुद कर इतना तक कह डाला कि मोदी है तो मुमकिन है। टीवी में और न्युज में दिन रात कवच के प्रशंसा को दिखाया गया। जिसके नाम पर रेल किराया बार बार बढाया गया, इतना ही नही सीनियर सिटीजन के सुविधाओं को मोदी जी ने हटवा दिया, लोग यह जान कर अत्याचार सहा कि रेल में सुविधा बहाल होंगे और कवच से सुरक्षा होगी, परन्तु आम जनता फिर से धोखा का शिकार हो गई।

     

    अब मीडिया के लोग बताये कि बिना सोचे समझे क्यों जनता को फंसाया गया। यह घोर निंदनीय कृत्य है। मोदी जी के एक एक राज खुल कर सामने आ रहे है। रेल विभाग में सिर्फ मोदी जी के कारण 3 लाख 12 हजार स्वीकृत वैकेंसी को रोक दिया गया है। जब कि सरकार का काम है, रोजगार का सृजन करना यहाँ तो नौजवान को नौकरी से ही वंचित रखा गया है। भारतीय रेल मैन पावर की कमी से जूझ रहा है, तो सिर्फ मोदी जी के निर्णय हीनता के कारण। इसका सीधा प्रभाव रेल के सुरक्षा, पटरियों के सुरक्षा में दिखाई देने लगा है। बार बार यह कहा जा रहा है कि रेल आधुनिक हो रहा है, परन्तु आम जनता को केवल छला जा रहा है। अब समय आ गया है आम जनता मोदी जी को सबक सिखये।

     

    नुक्कड सभा के माध्यम से आम जनता के समक्ष यह विषय भी रख रहा हूँ कि भारत की बेटियां जो अन्तरराष्ट्रीय पहलवान खिलाड़ी है, उनके साथ अन्याय हुआ है, अपना न्याय मांगने के लिए हमारी बेटियां दिल्ली के जंतर मंतर में धरना पर बैठी कि भाजपा सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर दण्ड दी जाए। लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी उन्हें बचाना चाहते है। उल्टे पुलिस प्रशासन लगाकर खिलाड़ी बेटियों को घसीट घसीट कर पिटाई कराई गई।

    आम जनता अब मोदी जी से पुछे कि सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से क्या संबंध है, भाजपा को क्या फायदा है उसे बचाने से। ये गंभीर सवाल है।

    अब मोदी सरकार की महंगाई की चर्चा करने की बारी है, जिससे जनता कराह रही है। गैस का सिलेंडर 450 से बढाकर 1080 रू कर दिया गया है। सरसों तेल रिफाइन तेल, आटा चावल के दाम तो महंगाई किया ही दुध पर जीएसटी लगाकर अत्याचार किया। पेट्रोल डीजल का मूल्य भी अन्तरराष्ट्रीय कीमत कम होने पर भी 100 रू लीटर मोदी सरकार बेच कर आम जनता पर डाका डाल रही है। मणिपुर हिंसा में जल रहा है। मोदी जी ना जाने किस चीज में खोये है। अब आम जनता के बीच नुक्कड सभा के माध्यम से सब विषयों को रखा जाएगा और कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आग्रह किया जा रहा है। आम जनता मोदी जी को हर हाल में 2024 में गद्दी से उतारे।

     

    नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मण्डल अध्यक्ष नरेश गौरा ,राजकिशोर यादव, रियाजुद्दिन खान, देवसरण सिंह, सेवादल कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू, पारितोष सिंह,शशी सिन्हा , अभय पान्डेय,मथुरा प्रसाद सिंह नागेंद्र तिवारी , कामेश्वर राय, बाप्पी दत्ता,रामदेव प्रसाद , राधेश्यामजी डी बी यादव इत्यादी नेताओं नें सम्बोधित किया।
    नुक्कड सभा का संचालन सुभाष उपाध्याय एवं
    धन्यवाद ज्ञापन चन्दन पान्डेय ने किया।
    कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर सभा समापन किया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ब्लड सेन्टर तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित
    Next Article बुजुर्गों एवं माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.