Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8 वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव का समापन 
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8 वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव का समापन 

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8 वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव का समापन 

    भोजपुरी के उत्थानके लिए आजीवन सहयोग करता रहूंगा: विकास सिंह

    जमशेदपुर, १८ मार्च, २०२४ भोजपुरी रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था, नई दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से और सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8 वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन सबसे पहले तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के महानगर कार्यवाह श्री रविन्द्र नारायण सिंह, राष्ट्र संवाद के संपादक श्री देवानंद सिंह, तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने आगन्तुक अतिथि कलाकारों को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।

     

     

    तत्पश्चात रंगश्री के कलाकारों ने मानव कौल कृत हिन्दी नाटक का भोजपुरी में जोरदार मंचन किया। इस नाटक का भोजपुरी अनुवाद और निर्देशन रंगश्री के संस्थापक श्री महेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। इस हास्य व्यंग्य नाटक के माध्यम से कई सारी समस्याओं पर प्रहार किया गया है जिसमें शामिल है विस्थापन की समस्या, जातिवाद व क्षेत्रवाद का बोलबाला , धर्म के नाम पर भेदभाव और लोगों बढ़ने वाला अंधविश्वास और इन सारी समस्यायों से जूझता बेचारा जीनियस आम आदमी जो दिशाहीन और किंकर्तव्यविमूढ़ है।

     

    “रंगश्री” द्वारा इस नाट्य महोत्सव में तीन मूल भोजपुरी नाटकों के अलावे दो नाटकों का भोजपुरी अनुवाद भी प्रस्तुत किया गया। इस तरह रंगश्री ने एक बांग्ला और दूसरा हिन्दी नाटक का भोजपुरी अनुवाद कर भोजपुरी रंगमंच को सशक्त करने के साथ साथ भोजपुरी नाट्य साहित्य को भी समृद्ध करने का प्रयास किया है।

     

     

    आज के नाटक में उदय की भूमिका में प्रभात रंजन, मदन की भूमिका में सौमित्र वर्मा तो वहीं नरेश की भूमिका में अखिलेश कुमार पाण्डेय ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। लाइट पर थे अशोक यादव और म्यूजिक पर रूस्तम कुमार वहीं स्टेज क्राफ्ट रविकांत, धीरज एवं मुन्ना कुमार ने किया ।

    समापन सत्र के दौरान समाजसेवी उद्यमी विकास सिंह ने अपने वक्तव्य में श्रोताओं के  समाज समक्ष यह कहकर सबका मन जीत लिया कि आजीवन भोजपुरी के विकास के लिए सहयोग करता रहूंगा समापन सत्र में उर्मिला सिंह रश्मि सिंह और विकास सिंह को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया

     

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय "वसंतोत्सव" कार्यक्रम का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में इंटक की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमिटी के तत्वाधान में महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.