Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 550वे प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, साकची गुरुद्वारा में माथा टेका
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    550वे प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, साकची गुरुद्वारा में माथा टेका

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2019Updated:November 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    550वे प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, साकची गुरुद्वारा में माथा टेका

    चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंच चुके हैं। सोनारी एयरपोर्ट से उतर कर मुख्यमंत्री सीधे साकची स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इसके बाद 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का यूं भी सिख समाज के साथ शुरु से ही मधूर संबंध रहा है और यह समाज भी पूरी तरह से इनका समर्थन करता रहा है। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों को अपने नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।


    शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जुटे सिख श्रद्धालु अपने बीच मुख्यमंत्री को पा कर बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों और युवाओं में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ रही। मुख्यमंत्री ने किसी को निराश भी नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों और युवाओं को गुरु नानक देव के दिखाए रास्ते पर चल कर राष्ट्र और झारखंड के निर्माण में अपना योगदान देने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज हमेशा से सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलता रहा है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों का उसने हमेशा से डट कर सामना किया है। ऐसे में चुनावी समर में भी वो ऐसी शक्तियों को राज्य में सत्ता पर काबिज होने से दूर रखने में खुल कर अपना योगदान दे और दोबारा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बिठा कर विकास की रफ्तार को बनाएं रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सोमू समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। साकची गुरुद्वारा से मुख्यमंत्री काशीडीह होते हुए पैदल ही भालूबासा आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद भी लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी तादात में समर्थकों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नामांकन
    Next Article ई-रिक्शा पर सवार हो समाधान के विवाह मंडप पहुँचें दूल्हे राजा, सात जन्मों के बंधन में बंधे 15 जोड़े

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.