Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने कहा कि आधुनिक राष्ट्र के निर्माण में राजीव गांधी द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीकी एवं संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने भारत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति मानते हुए उनके विकास और भागीदारी पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, महिलाओं और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। उनके विचारों में आधुनिक, प्रगतिशील, शिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती थी। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, धनंजय गोप, सुरज महतो निखिल सरकार, गुड्डू कुमार, मालती देवी, धीरेंद्र सरकार, माना बॉस, आसिफ मुखर्जी, रंजन बारिक, राजीव बारिक, शंभु महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी
    Next Article आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी

    जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का समन्वय जरूरी: मुख्यमंत्री

    गोविंद विद्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

    यूसीआईएल के 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.