Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी तादात में समर्थकों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नामांकन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भारी तादात में समर्थकों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी तादात में समर्थकों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नामांकन
    मुख्यमंत्री रघुवर दास 18 को करेंगे नामांकनमुख्यमंत्री रघुवर दास 18 नवंबर को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन के मौके को भव्य रुप देने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह में क्षेत्र के वरीय नेता और सभी मंडलों के कार्यकर्ता बाराद्वारी मैदान,रामलीला मैदान के सामने हजारों की तादात में एकत्रित होंगे और प्रत्याशी श्री रघुवर दास के साथ भव्य जुलूस के रुप में अनुमंडल कार्यालय पैदल जाएंगे। जुलूस में झांकियों के साथ कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए रहेंगे। नामांकन जूलूस साकची बंगाल क्लब होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचेगा। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समुदायों के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जनता से मिलते हुए अनुमंडल कार्यालय जाएंगे।
    विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नामांकन के मौके पर उपस्थिति हों।
    महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,कोर कमेटी के सदस्य संजीव सिंह,बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं विभिन्न मंडलों के प्रभारी तथा मंडल अध्यक्ष नामांकन के मौके को भव्य रुप प्रदान करने के लिए बैठकें करते रहे।
    सीतारामडेरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश नाग की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष रुप से मंडल प्रभारी रामबाबू तिवारी और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा मौजूद थे। उन्होंने मंडल के सभी कोर कमेटी के सदस्यों और मंडल पदाधिकारियों से नामांकन में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर कमलेश साहू,महामंत्री सुरेश शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    गोलमुरी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में भी तय हुआ कि श्री रघुवर दास के नामांकन में अधिक से अधिक महिलायें भाग लेंगी। बैठक में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा खास तौर पर मौजूद थे। बैठक में मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी राणा भी मौजूद थे।
    टेल्को भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई,जिसमें खेमलाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में शामिल हों। चौधरी ने कुछ बूथ कमेटियों की भी बैठक की जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण भी मौजूद थीं। साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा,टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा,बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद,बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर और गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी राणा अपने पदाधिकारियों के सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लडूंगा चुनाव: सरयू राय
    Next Article 550वे प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, साकची गुरुद्वारा में माथा टेका

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.