Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    नीमडीह थाना क्षेत्र के बरुडीह के सिरुमटोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में कथित रूप से बालू के भंडारण और वहां से दिन में वाहनों के जरिए ढुलाई की शिकायत ने बालू कारोबार की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल वास्तव में बालू के स्टॉक और सप्लाई के लिए किया जा रहा है, तो यह न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से भी सीधा खिलवाड़ है।

     

    ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय बालू लाने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही और दिन में ढुलाई का सिलसिला जारी रहने से इलाके में असहज स्थिति बनी हुई है। विद्यालय परिसर में बच्चों की आवाजाही के बीच भारी वाहनों का संचालन किसी हादसे का कारण बन सकता है। वाहनों के शोर से आसपास के लोगों को भी परेशानी होने की बात कही जा रही है।

     

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बालू का यह भंडारण वैध है तो विद्यालय परिसर में क्यों और किस अनुमति से किया जा रहा है? और यदि वैध नहीं है, तो इतनी संवेदनशील जगह को कारोबार के लिए इस्तेमाल करने का साहस कौन कर रहा है?

     

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थल का तत्काल निरीक्षण कर बालू के स्रोत, भंडारण, परिवहन और संबंधित अनुमति की जांच कराई जाए। जांच में नियम विरुद्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा विद्यालय परिसर को तत्काल सुरक्षित कराया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार
    Next Article चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.