Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित खुंटी गांव में चोरों ने राशन दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 हजार रुपये नकद समेत सिगरेट और गुटखा पर हाथ साफ कर दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। चोरी की घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के समीप पहुंचे और पहले दुकान के आगे लगी वाल्व खोल दी। अंधेरा होने के बाद चोर दुकान से सटे बांस के सहारे छत पर चढ़े और एलवेस्टर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद तथा सिगरेट-गुटखा लेकर फरार हो गए। खास बात यह रही कि दुकान के अंदर वाले कमरे में दुकानदार सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

    सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार शिव महतो को छत का एलवेस्टर टूटा मिला। इसके बाद घटना की सूचना चौका थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि दुकान के सामने सड़क के दूसरी ओर स्थित मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

    घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। इधर बांसा स्थित अनुज्ञप्तिधारी अंग्रेजी शराब दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का असफल प्रयास किया .

    लोगों का कहना है कि चौका-कांड्रा मार्ग पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है। लगातार आवाजाही वाले मार्ग पर दुकान में इस तरह चोरी होना पुलिस की रात्रि गश्ती और विधि-व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा
    Next Article विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी

    जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का समन्वय जरूरी: मुख्यमंत्री

    गोविंद विद्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

    यूसीआईएल के 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.