Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम रघुवर दास करेंगे कल नामांकन, लगातार छठी बार जमशेदपुर पूर्वी से होंगे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह होंगे जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी: दिनेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सीएम रघुवर दास करेंगे कल नामांकन, लगातार छठी बार जमशेदपुर पूर्वी से होंगे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह होंगे जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी: दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2019Updated:November 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम रघुवर दास करेंगे कल नामांकन, लगातार छठी बार जमशेदपुर पूर्वी से होंगे भाजपा प्रत्याशी

    ● जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होंगे अधिवक्ता देवेंद्र सिंह
    ● ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे व हजारों समर्थकों के साथ भरेंगे चुनावी हुंकार
    ● 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे पूर्वी, पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी
    ● भव्य एवं ऐतिहासिक होगा पूर्वी, पश्चिम और जुगसलाई का नामांकन: दिनेश कुमार

    रविवार, जमशेदपुर: राज्य के मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रघुवर दास जी सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार छठी बार नामांकन करेंगे। बाराद्वारी मैदान में हजारों समर्थकों के साथ चुनावी हुंकार भरते हुए जनसभा को संबोधित भी करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने नामांकन को ऐतिहासिक व सफल बनाने हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। रविवार शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बयान जारी कर बताया कि लोकप्रिय जननेता रघुवर दास जी के नामांकन में बाराद्वारी मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा। जमशेदपुर पूर्वी के सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे, जहाँ मुख्यमंत्री रघुवर दास विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा कि नामांकन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं व आमजनों में भारी उत्साह का माहौल है। संबोधन के पश्चात सीएम गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगाड़ों व अपने समर्थकों के संग पदयात्रा कर जिला समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

    ● जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी होंगे अधिवक्ता देवेंद्र सिंह

    ईधर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में रविवार देर शाम 8 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने औपचारिक रूप से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की। इस दौरान महानगर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, मानगो मंडल के महामंत्री कन्हैया ओझा, भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह मौजूद थें।

    ● नामांकन जुलूस
    जुगसलाई एवं पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशी आमबगान में होंगे एकत्रित जुगसलाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुचीराम बाउरी एवं पश्चिमी विधानसभा से देवेंद्र सिंह प्रत्याशी के रूप में संयुक्त रूप से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आमबगान में जुगसलाई एवं पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। दोनों प्रत्याशी जनसभा को संबोधित कर चूनावी रण का आगाज करेंगे। जुगसलाई सीट से पार्टी ने अपने समर्पित व जुझारू कार्यकर्ता मुचीराम बाउरी को मैदान में उतारा है,वही पश्चिम से पूर्ब जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जिससे सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा एवं उत्साह वयाप्त है। 11 बजे आमबगान में सीएम रघुवर दास के संग दोनों प्रत्याशी पदयात्रा में शामिल होंगे। जहाँ अपने समर्थकों के संग जिला समाहरणालय की पैदल यात्रा कर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleई-रिक्शा पर सवार हो समाधान के विवाह मंडप पहुँचें दूल्हे राजा, सात जन्मों के बंधन में बंधे 15 जोड़े
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.