Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव में सोमवार की सुबह 11000 वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान खांजहांपुर गांव के वार्ड-16 निवासी मनीष कुमार साह के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब छह बजे अभिनंदन दातुन तोड़ने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर चौहरमल मंदिर के समीप स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को घर लाया गया। सूचना मिलने पर चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

    घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बिजली और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पेड़ के ऊपर से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराएं। ग्रामीणों ने अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। काफी देर बाद मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार महतो एवं थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल
    Next Article पंचायत सचिव दीपक कुमार को दी भावभीनी बिदाई, अधिकारी हुए भावुक

    Related Posts

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    October 5, 2026

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    October 5, 2026

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और नशे पर रहेगी सख्ती

    सामूहिक पोषण मेला में संतुलित आहार का संदेश

    चार टन फूलों से सजे सियाराम दास सरोवर में राधा- कृष्ण का नौका विहार

    दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को ले समिति की बैठक आयोजित

    जनसुनवाई में ग्रामीणों की फरियाद

    काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.