नलिता पंचायत के बुरुनलिता तथा ईटोर पंचायत के घाघरा घाट गांव में छऊ नृत्य का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत के बुरुनलिता तथा ईटोर पंचायत के घाघरा घाट गांव में रविवार को छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। छऊ नृत्य कार्यक्रम में विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान बुरुनलिता तथा घाघरा घाट में छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने गण्ेश वंदना, वनदेवी, राधा कृष्ण, शिवलीला, महिषासुर वध, शिकारी समेत कई कथाओं का मंचन किया। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने दोनों जगहों पर छऊ कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की पहचान हैं। आज झारखंड को पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रही हैं। मासंत या रोजो पर्व धान बुनाई से पहले मनाया जाने वाला यहां का मुख्य पर्व हैं। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने मासंत के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच लड्डू का वितरण किया। मौके पर ईटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, ग्रामीण मुंडा रवि सवैयां, रामलाल नायक, गणेश गागराई, झामुमो कार्यकर्ता कानूराम नायक, कृष्णा गागराई, बबलू गागराई, राउतु गागराई, परेश सवैयां, प्रदीप मिंज, कैलाश प्रधान, बिंदेश्वर गागराई आदि मौजूद थे।

