मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना
चाईबासा :मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से सदर अस्पताल रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकुंद रूंगटा उपस्थित रहे, प्रांत मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान, श्री युवा कौशल कल्याण विभाग के मुकेश मित्तल, जागृति शाखा अध्यक्ष की चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा फिरोजीवाल सदस्य खुशबू जिंदल आदि का इस आयोजन में सराहनीय सहयोग मिला, रक्तदान शिविर में युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने भी सराहनीय योगदान दिया
शिविर में श्रवण खोवाला ने 103 वीं बार रक्तदान किया,
आयोजन की विशेष बात यह रही कि युवा रक्तदाताओ को शाखा के द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया इसी क्रम में तृशा जालान 19 वर्षीय ने पहली बार रक्तदान किया,
शाखा के द्वारा इस रक्तदान शिविर में शामिल सभी रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया।

