Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ : तंत्र साधना में रोड़ा बन रहे भाइयों को मार डाला
    Breaking News Headlines अपराध

    छत्तीसगढ़ : तंत्र साधना में रोड़ा बन रहे भाइयों को मार डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तंत्र साधना के दौरान दो भाइयों की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बात नहीं मानने के कारण मां-बहनों और भाई ने पानी में जहर दे दिया. जब दोनों बेहोश हो गए तो उनका गला घोंट दिया. मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है.दरअसल, 2 दिन पहले तांदुलडीह गांव के एक मकान में पुलिस को तंत्र साधना की सूचना मिली थी. पुलिस पहुंची तो दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े मिले थे. जबकि परिवार के अन्य लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. मरने वाले भाइयों का नाम विकास सिदार (25) और विक्की सिदार (22) है. आरोप है कि मां फिरतबाई सिदार, बहन अमरीका बाई सिदार, चंद्रिका बाई सिदार और भाई विशाल सिदार ने मिलकर उनकी हत्या की है. ये सभी लोग 7 दिन से उपवास कर साधना कर रहे थे.

    दरअसल, अमरीका बाई सिदार 6 साल पहले उज्जैन गई थी. वहां से उमाकांत नाम के बाबा से दीक्षा लेकर आई. इसके बाद से परिवार में तंत्र विद्या और पूजा पाठ होने लगा था. ये दोनों भाइयों विकास सिदार और विक्की सिदार को पसंद नहीं था.

    दोनों भाई इसका विरोध करते थे. 18 अक्टूबर को बंद कमरे में बाबा की तस्वीर लगाकर परिवार तंत्र साधना कर रहा था. इस दौरान विकास सिदार और विक्की सिदार ने फिर से विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान मां, दोनों बहनों और भाई ने उन्हें मारने की साजिश रची.

     

     

    पूछताछ में जुर्म किया कबूल

    पुलिस ने बताया कि, जब आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वे बेहोशी की हालत में थे. डॉक्टरों ने अगले दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही तो पूछताछ शुरू की गई. शुक्रवार दोपहर तक सभी बड़बड़ाते रहे. शाम को जब से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

    आखिरी बार पूजा के नाम पर लिया झांसे में

    आरोपियों ने बताया कि वह अपने गुरु उमाकांत की रोजाना पूजा करते थे, जिसको लेकर विवाद होता था. परिजनों में अंधविश्वास हावी था. दोनों युवकों को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया. इसके बाद बहन अमेरिका ने बुधवार को विक्की और विक्रम से कहा कि वे आखिरी बार गुरु की पूजा करेंगे. इसमें उनका शामिल होना जरूरी है.

    गला और नाक दबाकर हत्या

    आरोपियों ने शुक्रवार को पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा. आखिरी बार पूजा की बात पर दोनों भाई भी उसमें शामिल होने की बात मान गए. दोनों गुरु का जाप करने लगे. इसी दौरान आरोपियों ने उनका गला-नाक दबाकर मार दिया. हत्या के बाद दोनों के शवों को बिस्तर पर लिटाकर ऊपर से कंबल ओढ़ा दिया.

    भाइयों को जिंदा करने सत्संग और पूजा करने की ढोंग

    इसके बाद आसपास कमरे में सफाई कर जय गुरुदेव, जय गुरुदेव के नारे लगाने लगे. पुलिस आई तो अमरीका बाई अपनी शक्ति से भाइयों को जिंदा करने सत्संग और पूजा करने की ढोंग करने लगी. पुलिस ने मौके से कीटनाशक, हवन सामग्री, पूजा सामग्री, पोछा कपड़ा, गीला बिस्तर और बाबा उमाकांत संबंधी साहित्य जब्त किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर मिली विस्तारा सहित 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ मारी पांच गोलियां, होटल कारोबारी की जघन्य हत्या

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.