Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ मारी पांच गोलियां, होटल कारोबारी की जघन्य हत्या
    Breaking News Headlines बिहार

    पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ मारी पांच गोलियां, होटल कारोबारी की जघन्य हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बदमाशों ने राजधानी पटना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर होटल कारोबारी की हत्या कर दी, जिससे पटना में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है.बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. पीरबहोर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की दोपहर होटल मालिक शकील मलिक को पांच गोलियां मारीं, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े. हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

     

     

    पटना जंक्शन के समीप मृतक शलीक मलिक का भोजनालय होटल है. हमलावर बाइक से आए थे. सूत्रों का कहना है कि मृतक शकील अहमद अपने नए मकान को देखने आया था. पीरबहोर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.

    पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किए हैं. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया है कि कारोबारी का किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी. हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि कारोबारी को कितनी गोलियां लगी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : तंत्र साधना में रोड़ा बन रहे भाइयों को मार डाला
    Next Article झारखंड के रांची एयरपोर्ट से गोवा और गुलाबी नगरी जयपुर के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.