Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर मिली विस्तारा सहित 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
    Breaking News Headlines

    फिर मिली विस्तारा सहित 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश भर में उड़ानों में बम की धमकी देने का सिलसिला जारी है. रविवार को इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा समेत 20 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली. इन धमकियों के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं.

     

    इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयरलाइंस के विमानों को बम की धमकी मिली. इन एयरलाइंस के प्रवक्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है. इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ये धमकियां क्यों दी जा रही हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है. इस सप्ताह अब तक 90 से अधिक उड़ानों में बम की धमकियां मिल चुकी हैं. सभी धमकियां अफवाह निकली हैं.

     

    इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की 6ई 58 जेद्दा से मुंबई, 6श्व87 कोझिकोड से दम्मम, 6ई11 दिल्ली से इस्तांबुल, 6ई17 मुंबई से इस्तांबुल, 6ई133 पुणे से जोधपुर और 6ई112 गोवा से अहमदाबाद फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं.

    वहीं विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि छह उड़ानों यूके25 दिल्ली से फ्रैंकफर्ट, यूके106 सिंगापुर से मुंबई, यूके146 बाली से दिल्ली, यूके116 सिंगापुर से दिल्ली, यूके110 सिंगापुर से पुणे और यूके107 मुंबई से सिंगापुर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली. प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं.

    इसके अलावा अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि उसकी कुछ उड़ानों को रविवार को सुरक्षा अलर्ट मिले. इसके बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने स्थिति की निगरानी की. साथ ही सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क किया. वहीं एयर इंडिया की कम से कम छह उड़ानों में बम होने की धमकी मिली. मगर एयर इंडिया की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. इन धमकियों के कारण देश में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है. इन घटनाओं से यात्रियों का हवाई यात्रा पर से विश्वास उठ सकता है. ये घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: BJP ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, डिप्टी सीएम फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे
    Next Article छत्तीसगढ़ : तंत्र साधना में रोड़ा बन रहे भाइयों को मार डाला

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.