Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: BJP ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, डिप्टी सीएम फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र: BJP ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, डिप्टी सीएम फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं. वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है.डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर विधानसभा से उतारा गया है.

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से टिकट मिला है. नार्वेकर शिवसेना और एनसीपी विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं. नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर अभी विवादों में हैं.

    महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. 20 नवंबर को ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा. इसके प्रत्याशी का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट

    महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है. महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और एनसीपी अजित पवार गुट की सरकार है. एंटी इनकम्बेंसी और 6बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी. 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में इंडिया गठबंधन को 30 और एनडीए को 17 सीटें मिलीं.. इनमें बीजेपी को 9, शिवसेना को 7 और एनसीपी को सिर्फ 1 सीट मिली. भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ. 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को 41 सीटें मिली थीं. 2014 में यह आंकड़ा 42 था. यानी आधे से भी कम.

    2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी. विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर एमवीए यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है. इसके अलावा शिवसेना और एनसीपी में तोडफ़ोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM चंद्रबाबू नायडू की अपील- ज्यादा बच्चे पैदा करें, हम 2 और हमारे 2 नियम को करेंगे निरस्त नया कानून लाएंगे
    Next Article फिर मिली विस्तारा सहित 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.