Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ED ट्रैफिक पुलिस के जैसे काम कर रहा
    Breaking News Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ED ट्रैफिक पुलिस के जैसे काम कर रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने रायपुर में हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ी बात कही है. श्री बघेल ने कहा कि ईडी ट्रेफिक पुलिस की तरह काम कर रही है. मनमाने ढंग से लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे है. आज भाजपा के पास राज्य में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है. सरकार को बदनाम करने का पार्टी ने एक एजेंडा बना लिया है. जैसे टे्रफिक पुलिस खड़ी रही है और चालान लेकर जो भी आए उसे उसे पकड़कर चालान काटे इसके बाद अंदर कर दिए. ठीक इसी तरह ईडी वाले भी जेब में नोटिस रखते है जिसपर इशारा हुआ उसे नोटिस दे दिए.

     

    CM श्री बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मूल उद्देश्य की पूर्ति ईडी कर रही है. यहां सरकार अच्छा कार्य कर रही है. कोई वर्ग सरकार से नाराज नहीं है. भाजपा का एजेंडा है सरकार को काम न करने दो. सरकार को बदनाम करो. उच्चतम न्यायालय ने भी फटकार लगाई है. छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवर्तन निदेशालय पर बुरा बर्ताव करने व राज्य में कथित तौर पर दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाने के बाद उच्चतम न्यायालय ने जांच एजेंसी से डर का माहौल पैदा नहीं करने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा

    अभी जो शराब मामले की जांच कर रहे हैं. आयकर विभाग ने 2020 में जांच की थी. सारे लोगों से बयान लिए थे उसमें कुछ हुआ नहीं. उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ हो, उड़ीसा हो या कर्नाटक ये सभी जगह लोगों को आपस में लड़ाने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा ने कर्नाटक में हिजाब का मुद्दा उठाया था. वे हर जगह ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे धर्मांतरण या सांप्रदायिकता के अलावा कुछ नहीं जानते. लोग अब इसे समझ गए हैं. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी के हाल ही में घोषित परिणामों में अनियमितताओं के संबंध में भाजपा के दावों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा

    के शासन के दौरान कई नेताओं और अधिकारियों के परिवारों के उम्मीदवारों का चयन हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले चिराग पासवान, संविधान के आधार पर चलेगा देश
    Next Article राहुल गांधी ने चाईबासा में की थी अमित शाह पर टिप्पणी, झारखंड हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.