Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले चिराग पासवान, संविधान के आधार पर चलेगा देश
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले चिराग पासवान, संविधान के आधार पर चलेगा देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार के पांच दिवसीय दौरे पर रहे बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद जमुई से सांसद व लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज पटना में कहा कि देश सिर्फ संविधान के आधार पर चलेगा. हर कोई अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है. सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश संविधान के आधार पर ही चला है.

     

    चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि देश के संविधान व लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या यहां चुनाव रुक गया है. क्या देश के संविधान को ताक पर रखकर राजनीतिक दल अपना कानून बना रहे हैं. पासवान ने कहा कि हम सभी संविधान के अधीन हैं. हर धर्म के लोग यहां आते हैं , अपनी बात रखते है, लेकिन देश संविधान के आधार पर ही चलता है. चिराग पासवान का यह बयान बाबा

    बागेश्वर द्वारा पटना में अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान बार-बार हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करने की वकालत करने के बाद आया है. इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि आजादी की लड़ाई के बाद सबकी सहमति से संविधान बना. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र पिता द्वारा किए गए नामकरण को सभी को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जो बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री लोग बोल रहे हैं क्या उनका उस समय जन्म हुआ था. नीतीश ने साफ तौर पर कहा कि हम सब राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को मानते हैं. हम उसी के आधार पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कहने की क्या जरूरत है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ED ट्रैफिक पुलिस के जैसे काम कर रहा

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.