Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने चाईबासा में की थी अमित शाह पर टिप्पणी, झारखंड हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राहुल गांधी ने चाईबासा में की थी अमित शाह पर टिप्पणी, झारखंड हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चाईबासा में वर्ष 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी की थी. अधिवेशन में टिप्पणी करने से जुड़े मामले की सुनवाई चाईबासा कोर्ट में चल रही है. राहुल गांधी की ओर से चाईबासा कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने से संबंधित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपंकर राय ने कोर्ट से समय देने की मांग की. सुनवाई के बाद कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को दो सप्ताह का समय दिया गया है.

     

    चाईबासा न्यायालय में चल रहे मामले को रद्द करने से संबंधित याचिका पर आज जस्टिस अनील कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां प्रतिवादी प्रताप कुमार की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विनोद कुमार साहू एवं अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पैरवी की. वहीं वादी की ओर से इस मामले में कोर्ट से समय देने का अनुरोध किया गया. कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया है. गौरतलब है कि झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ तीन मामले की सुनवाई चल रही है. इसमें से दो मामले की सुनवाई रांची और एक मामले की सुनवाई चाईबासा कोर्ट में चल रही है. बता दे कि वर्ष 2018 में

    चाईबासा में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है. कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं. यह भाजपा में ही संभव है. इसे लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी. झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ तीन मुकदमे चल रहे हैं. नवीन झा ने रांची की निचली अदालत में अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. अमित शाह के मामले में एक और मुकदमा भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में दायर किया था. इस पर चाईबासा कोर्ट ने जमानती वारंट भी जारी किया था. जिसे रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. फिलहाल हाईकोर्ट ने इनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. दोनों मामले हाईकोर्ट में चल रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ED ट्रैफिक पुलिस के जैसे काम कर रहा
    Next Article केजरीवाल सरकार का फैसला: मंत्री की मंज़ूरी के बिना आदेश पारित नहीं कर सकेंगे मुख्य सचिव

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.