Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मछली चुराने के आरोप में आदिवासी युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    मछली चुराने के आरोप में आदिवासी युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने सात आदिवासी युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी. पुलिस ने इस मामले में सरपंच के पति समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेर गांव में तालाब से मछली चोरी करने के आरोप में सात आदिवासी युवकों की गांव वालों ने पिटाई कर दी. अब इस मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत के सरपंच के पति सत्यम यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, बासदेव यादव, आलोक यादव, जयप्रकाश यादव, बंशीधर यादव, दीनानाथ यादव, देवसाय यादव, जमुना यादव और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि चेरा गांव में इस महीने की 15 तारीख को सत्यम यादव और उसके साथियों ने आदिवासी युवकों राजकुमार पंडो (22), देवरूप पंडो (30), रामबली पंडो (35), लालबिहारी पंडो (15), मंधारी पंडो (30), राजकुमार पंडो (22) और रामधनी पंडो (35) की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी. उन्होंने बताया कि यादव और उसके साथियों ने आदिवासी युवकों पर गांव के तालाब में पाली गई मछलियों को चोरी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने युवकों पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. बाद में जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सोमवार को चेरा गांव के निवासी रामधनी पंडो ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया तब पुलिस ने आरोपी ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में गरमायी आरक्षण की राजनीति, अब पंकजा मुंडे ने कहा ओबीसी के लिये भाजपा करेगी आंदोलन
    Next Article किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, झारखंड में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.