Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, झारखंड में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक
    Breaking News Headlines झारखंड

    किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, झारखंड में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. झारखंड के किसानों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि यहां मानसून ने दस्तक दे दी है. इस साल प्री मानसून बारिश के बाद मानसून समय पर आ गया है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार किसानों को फसल की बंपर पैदावार मिलने की उम्मीद है. बता दें कि मानसून ने ओडिशा की तरफ से दक्षिणी-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्य जिलों से झारखंड में प्रवेश किया है. अब आने वाले 3 से 4 दिन में भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक और रांची मौसम केंद्र की मानें, तो इस साल बारिश 96 से 104 प्रतिशत तक हो सकती है.राज्य में करीब 38 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है. इसमें करीब 28 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल और 18 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगाई जाती है. बता दें कि मानसून आने से पहले प्री मानसून की बारिश हुई थी, जिससे किसान के खेत पहले से ही तैयार हैं. हालांकि अब मानसून भी दस्तक दे चुका है. ऐसे में किसान खरीफ फसलों की बुवाई कर सकते हैं.
    इस साल आए प्री मानसून और मानसून, दोनों को खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है. प्री मानसून की बारिश भी काफी अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी ही खुशी झलक रही है. अब अधिकतर किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल का मानसून किसानों को फसल का अच्छी उत्पादन दिलाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमछली चुराने के आरोप में आदिवासी युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article 4 करोड़ में बिकी फास्ट एंड फ्यूरियस में शामिल पॉल Walker की टोयोटा सुप्रा

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.