Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में गरमायी आरक्षण की राजनीति, अब पंकजा मुंडे ने कहा ओबीसी के लिये भाजपा करेगी आंदोलन
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र में गरमायी आरक्षण की राजनीति, अब पंकजा मुंडे ने कहा ओबीसी के लिये भाजपा करेगी आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. मुंबई. महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से तूल पकड़ सकता है. बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी आरक्षण की मांग को रखने के लिए 26 जून को चक्का जाम करेगी. बता दें कि बीजेपी कई बार कह चुकी है कि महाराष्ट्र सरकार को ‘ओबीसी राजनीतिक आरक्षण मामले’ का समयबद्ध तरीके से समुचित समाधान करने के लिए एक उप समिति का गठन करना चाहिए और इस वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना चाहिए.पिंपरी-चिंचवड़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुंडे ने कहा, ’26 जून को आंदोलन करने का निर्णय दो दिन पहले मुंबई में पार्टी नेताओं की एक बैठक में लिया गया था. मुंडे ने पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ का दौरा किया और आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. यहां भाजपा अध्यक्ष महेश लांडगे, मेयर उषा धोरे और ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिलकर भी मौजूद थे.
    मुंडे ने कहा, ओबीसी समुदाय को दिया गया राजनीतिक आरक्षण खत्म कर दिया गया है. ओबीसी आरक्षण की अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए हमने राज्य भर में आंदोलन करने का फैसला किया है. हमने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला किया. मुंडे ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘सरकार लोगों के हित में काम करने में विफल रही है. यह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए निर्णय लेने में विफल रहा है. इसलिए हमने आंदोलन करने का फैसला किया है.मुंडे ने ये भी कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में एक मजबूत तर्क देने में विफल रही है, जिसके चलते ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार को एक आयोग का गठन करना चाहिए और ओबीसी आरक्षण के लिए डेटा जमा करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि इस सरकार का ओबीसी को आरक्षण देने का कोई इरादा नहीं था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBSE और ICSE की असेसमेंट स्कीम को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, एग्जाम रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
    Next Article मछली चुराने के आरोप में आदिवासी युवकों की पेड़ से बांधकर पिटाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.