Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा

     

    *भाजपा की प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर भी साधा निशाना, एसआईआर और झारखंड गठन का किया उल्लेख*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चाईबासा

     

    भाजपा की ओर से मंगलवार को चाईबासा कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर आयोजित वार्ता में उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण, आदिवासी जमीन और राज्य की कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाया।

     

    चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के जरिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम सूची में बना रहना चाहिए, लेकिन अवैध रूप से रह रहे लोगों को मतदाता सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

     

    उन्होंने संथाल परगना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण को गंभीर चिंता का विषय बताया। सीएनटी कानून से संरक्षित जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आदिवासी भूमि की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसदीय कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए नुकसानदेह बताया।

     

    पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड गठन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आदिवासियों की आकांक्षाओं को सम्मान मिला और अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

     

    हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने राज्य में अपराध, महिलाओं की सुरक्षा और नशाखोरी के बढ़ते प्रसार पर चिंता जताई। उनका आरोप था कि सरकार इन चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

     

    प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जे.बी. तुबिद, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, मनीष राम और हेमंत केशरी उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया अंचल में पांचवीं बैठक के साथ आज आयोजित होगी चुनाव पाठशाला
    Next Article मंसूरचक में 43 छठ घाट पर छठव्रतियों द्वारा होगा छठ

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.