Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Hyundai कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज, कंपनी को पछाड़ TATA दूसरे नंबर पर
    Breaking News Business Headlines

    Hyundai कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज, कंपनी को पछाड़ TATA दूसरे नंबर पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोविड-19 महामारी का बहुत बुरा असर अब भी भारतीय ऑटो जगत पर छाया हुआ है, इसके अलावा ग्लोबल चिप शॉर्टेज भी इस इंडस्ट्री का सिरदर्द बना हुआ है. दिसंबर 2021 में वाहनों की बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं, इनमें जहां ज्यादातर कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है, वहीं देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी और ह्यून्दे जैसे पॉपुलर ब्रांड्स की बिक्री गिर गई है. टाटा मोटर्स की बिक्री में 50 प्रतिशत इजाफा हुआ है जिसके चलते ह्यून्दे को पछाड़ते हुए टाटा बिक्री में दूसरे नंबर पर आ चुकी है.

    बिक्री में 31.83 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

    ह्यून्दे इंडिया ने दिसंबर 2021 में 32,312 वाहन बेचे हैं जो साल-दर-साल बिक्री में 31.83 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दिखाता है. नवंबर 2021 में बिकी ह्यून्दे कारों के मुकाबले महीना-दर-महीना 12.67 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. पूरे साल में बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा कारें बीते साल बेची हैं, ये घरेलू बाजार में बिक्री का आंकड़ा है जिसमें 19.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. निर्यात मिला दें तो ह्यून्दे ने 2021 में कुल 6.35 लाख वाहनों की बिक्री की है. ह्यून्दे एल्कजार, सेंट्रो, ऐक्सेंट और वर्ना की बिक्री कंपनी को बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं दे पा रही हैं.

    मारुति सुजुकी कारें सबसे ज्यादा बिकीं

    ह्यून्दे इंडिया ने 2021 की शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया था जहां हर महीने कंपनी 50 हजार कारें बेचने में सफल हो रही थी, लेकिन साल का अंत था फीका रहा और ह्यून्दे पिछली तिमाही में कुल 35 हजार वाहन हर महीने बेच पाई है. दिसंबर 2021 की बिक्री के मामले में ह्यून्दे को पीछे छोड़ते हुए टाटा मोटर्स ने दूसरा नंबर हासिल कर लिया है. बिना किसी डाउट के मारुति सुजुकी कारें सबसे ज्यादा बिकीं, फिर भी कंपनी ने गिरावट दर्ज की है. ह्यून्दे इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में क्रेटा, वेन्यू, i10 निऑस और i20 शामिल हैं.

    भारतीय ऑटो जगत तेजी से बदल रहा है

    बिक्री के परिणामों पर ह्यून्दे मोटर इंडिया की सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस के डायरेक्टर, तरुण गर्ग ने कहा, “भारत स्मार्ट यातायात मुहैया कराने वाला मुख्य देश है, ह्यून्दे ने 2021 में यातायात से हटके ग्राहकों के अनुभव को कुछ आगे ले जाने का प्रयास किया है. भारतीय ऑटो जगत तेजी से बदल रहा है और नई उम्र के ग्राहकों को स्मार्ट मोबिलिटी पसंद आ रही है, ये हमारे वाहनों से मिलती सोच है और पिछले साल की बिक्री में बढ़ोतरी यही दिखाती है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्राटा धाविका तरनजीत कौर डोप टेस्ट में फेल, नेशनल चैंपियनशिप में जीते थे गोल्ड मेडल
    Next Article दक्षिण अफ्रीका की संसद में भीषण आग, काबू पाने में लगीं दमकल की 35 गाडिय़ां

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.