Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्राटा धाविका तरनजीत कौर डोप टेस्ट में फेल, नेशनल चैंपियनशिप में जीते थे गोल्ड मेडल
    Breaking News Headlines खेल

    फर्राटा धाविका तरनजीत कौर डोप टेस्ट में फेल, नेशनल चैंपियनशिप में जीते थे गोल्ड मेडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत की अंडर-23 वर्ग में सबसे तेज धाविका तरनजीत कौर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा प्रतियोगिता के दौरान किए गए डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं. दिल्ली की 20 साल की फर्राटा धाविका 2021 में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं में से एक थीं. उन्होंने यहां 27-29 सितंबर तक राष्ट्रीय अंडर-23 चैंपियनशिप में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में क्रमश: 11.54 सेकेंड और 23.57 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीते थे.

    इससे एक सप्ताह पहले उन्होंने राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में 11.50 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ-साथ 100 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत (23.64 सेकेंड) अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता को टोक्यो ओलंपिक के बाद आयोजित किया गया था और इसमें कई शीर्ष एथलीटों ने भाग नहीं लिया था. नाडा के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘हां, तरनजीत कौर प्रतियोगिता के दौरान नाडा के द्वारा डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं.’
    अभी इसे बारे में पता नहीं चला है कि कौर ने कौन सी प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था और किस प्रतियोगिता के दौरान उनके डोप का नमूना लिया गया था. प्रतियोगिता के दौरान नमूना या तो राष्ट्रीय अंडर -23 चैंपियनशिप या राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप के दौरान लिया जा सकता है. ये दोनों प्रतियोगिताएं सितंबर में आयोजित की गई थी. नाडा अनुशासन समिति की सुनवाई के बाद अगर कौर को डोपिंग का दोषी पाया जाता है, तो वह चार साल तक के लिए प्रतिबंधित हो सकती है. यह पहली बार डोप अपराधियों की अधिकतम प्रतिबंध अवधि है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article Hyundai कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज, कंपनी को पछाड़ TATA दूसरे नंबर पर

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.