Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:क्या आईआरबी कर्मी चुनाव में प्रत्याशी का निवेदक बन सकता है? संबंधित पदाधिकारी बयान देने से कतरा रहे है, जनता में उहापोह की स्थिति
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा:क्या आईआरबी कर्मी चुनाव में प्रत्याशी का निवेदक बन सकता है? संबंधित पदाधिकारी बयान देने से कतरा रहे है, जनता में उहापोह की स्थिति

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा:क्या आईआरबी कर्मी चुनाव में प्रत्याशी का निवेदक बन सकता है? संबंधित पदाधिकारी बयान देने से कतरा रहे है, जनता में उहापोह की स्थिति

    निजाम खान की स्पेशल रिपोर्ट

    जामताड़ा: आगामी 27 मई को जामताड़ा जिला के जामताड़ा, नाला तथा कुंडहित में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है|इसके लिए अब प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार की जा रही है |लेकिन इन दिनों कुंडहित प्रखंड में प्रचार प्रसार में कई गलत नियम भी देखने को मिल रहा है|आचार संहिता का उल्लंघन मामला भी कुंडहित प्रखंड में देखने को मिला है| लेकिन इसमें प्रशासन मौन धारण कर बैठा है| सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें नगरी पंचायत में मुखिया प्रत्याशी के रूप में ममता पुजहर ने अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतर गई है जिसका निवेदक उनका पति प्रसेंजीत पुजहर है जो आईआरबी अर्थात इंडियन रिजर्व बटालियन दुमका विभाग में कार्यरत है| गौरतलब है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी का भी चुनाव में प्रचार प्रसार नहीं कर सकता | लेकिन यहां तो मौखिक तो दूर की बात, बल्कि लिखित रूप से निवेदक बनकर प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं| निवेदक को भी एक तरफ से प्रचारक कहा जा सकता है |इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर सह अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद को फोन पर कई बार संपर्क करने का कोशिश किया गया फोन रिसीव नहीं किया गया |ऐसे में मामला अब तूल पकड़ने लगा है |सरकारी नौकरी करने वाला अपनी पत्नी का प्रचार कैसे कर सकता है| लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान आकर्षित करने हैं मांग की है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की भी मांग की है| हालांकि यहां भी जानकारी प्राप्त हुई है कि सरकारी नौकरी करने वाला अपने रिश्तेदार का निवेदक बन सकता है|ऐसे में मामला जांच का विषय बना है| क्योंकि संबंधित पदाधिकारी इसमें बयान देने से कतरा रहे हैं |अधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही मामला को बताया जा सकता है| इस संबंध में ममता पुजहर के निवेदक प्रसेंजीत पुजहर ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है|कहा कि सरकारी कर्मी को प्रचार नहीं करना चाहिए ,प्रचारक भी नहीं बनना चाहिए| वहीं उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी का प्रचार नहीं किए हैं| मामला जांच का विषय है |अब जांच के बाद ही पता चल सकता है मामला कहां तक सही और कहां तक गलत है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाबी गाना तू ते मैं जेम ट्यून्स पंजाबी से रिलीज हुआ
    Next Article पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से किया संपर्क, उन्होंने अपनी निजी टैंकर से लोगों तक पहुंचाया पानी

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MxWin Bonos De Bienvenida Y Mecánicas Alternativas

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.