Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    बजट को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश का आम बजट एक फरवरी को पेश किया गया। इस बजट में हर क्षेत्र को कवर करने की कोशिश की गई मगर मिडिल क्लास कहीं न कहीं पिछड़ता हुआ दिखा। टैक्स स्लैब में उम्मीद के मुताबिक कुछ भी बदलाव नहीं किए गए। विपक्ष ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस ने साधा निशाना

    डॉ अजय ने राष्ट्र संवाद से बात करते हुए कहा कि बजट के माध्यम से सरकार ने किसानों और छात्रों के साथ साथ देश के साथ भी धोखा किया है मनरेगा को इस बजट में नजरअंदाज किया गया है कल्याण विभाग में भी बजट के माध्यम से कटौती की गई है सरकार का असली चेहरा बजट पेश करने के बाद सामने आया है अब आज बजट पास हुआ है तो विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि ये बजट अंबानी को लाभ पहुंचाने वाला है।   2014 के बाद से ओएनजीसी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ से गिरकर 1.19 लाख करोड़ हो गया है, कोल इंडिया 1,81,000 करोड़ से 84,000 करोड़ और गेल 47,700 करोड़ से घटकर 27,700 करोड़ हो गया है। … इसका किसे फायदा होगा ??? अंबानी / अडानी उनके प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धी हैं।

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय ने साधा निशाना

    विजय ने कहा कि इससे चंद कंपनियों को फायदा मिलेगा। ‘यह बजट चंद बड़ी कम्पनियों को फ़ायदा पहुंचाने वाला बजट है। ये बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा।’  ‘आख़िर ये देश किसका है? 130 करोड़ लोगों का या मोदी जी के 4 पूंजीपति मित्रों का? सपूत संपत्ति बनाता है, कपूत सम्पत्ति बेचता है। आज का बजट देश को बेचने का बजट है।’

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बबलू झा ने इस बजट का नाम है धोखेबाज़ बजट

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बबलू झा ने इस बजट 2021 में मोदी सरकार के बजट का एक शब्द में सार दिया है– धोखा।इस बजट का नाम है धोखेबाज़ बजट। ये धोखे पर आधारित है। रोजगार पैदा करने के लिए एम.एस.एम.ई, किसानों और श्रमिकों का समर्थन के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं । जीवन बचाने के लिए हेल्थकेयर खर्च बढ़ाना अति आवश्यक था । सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी।विनिवेश के बारे में कहा जा सकता है “बेच खायेंगे सब कुछ, छोड़ेंगे नहीं अब कुछ!”
    बजट 2021 ने गरीब को धोखा दिया, नौकरी पेशा लोगों को धोखा दिया, मज़दूर-किसान-छोटे उद्योग को धोखा दिया।उन सांसदों को भी धोखा दिया जो वित्त मंत्री के बजटीय भाषण को सुन रहे थे।
    मोदी सरकार के बजट में एयरपोर्ट से लेकर रेल, गोदाम से लेकर बंदरगाह, सड़क से लेकर रेल, बिजली ट्रांसमिशन लाइन से लेकर बी.एच.ई.एल तक सब सरकारी सम्पति बेच डालेंगे,इसीलिए तो “बेच खाएँगे सब कुछ,नही छौड़ेंगे अब कुछ”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBudget 2021: मोदी-निर्मला बने बजट वॉरियर्स, कोरोना की मार से जूझ रही इकॉनमी को रफ्तार देना
    Next Article माँ सरस्वती पूजा आयोजन के लिए जारी हो स्पष्ट गाइडलाइंस : अंकित आनंद

    Related Posts

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.