Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माँ सरस्वती पूजा आयोजन के लिए जारी हो स्पष्ट गाइडलाइंस : अंकित आनंद
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति शिक्षा

    माँ सरस्वती पूजा आयोजन के लिए जारी हो स्पष्ट गाइडलाइंस : अंकित आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माँ सरस्वती पूजा आयोजन के लिए जारी हो स्पष्ट गाइडलाइंस : अंकित आनंद

    यह दुर्भाग्यपूर्ण ही कही जायेगी की कोरोना महासंक्रमण के बाद से लागू पाबंदियों के बीच सरकार ने सिनेमाघरों, स्विमिंग पूल, बार इत्यादि का नियमित संचालन प्रारंभ करवा दिया है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न पर्व त्यौहारों के आयोजन पर भी असमंजस की स्थिति यथावत बरकरार है। ताज़ा मामले में भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता और शिक्षा सत्याग्रह के नेता अंकित आनंद ने माँ सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर सरकार और जिला प्रशासन से स्पष्ट दिशानिर्देश निर्गत करने का आग्रह किया है। सोमवार देर रात ट्वीट के माध्यम से अंकित आनंद ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता सहित जिला उपायुक्त सूरज कुमार के संज्ञान में सरस्वती पूजा आयोजन के विषय को उठाते हुए समय रहते गाइडलाइंस जारी करने का अनुरोध किया है। इस आशय में चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों सहित सार्वजनिक पूजा आयोजन को लेकर आयोजकों के समक्ष असमंजस की स्थिति है। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन को सुझाव दिया कि अंतिम क्षणों में गाइडलाइंस जारी करने से अधिक श्रेयस्कर होगा कि स्थितियों की समीक्षा करते हुए ससमय दिशानिर्देश जारी किये जाएं ताकि आवश्यकता अनुसार संशोधन की गुंजाइश रहे। इससे अकारण विवाद भी टाले जा सकेंगे। ज्ञातव्य हो कि काफ़ी तादाद में आयोजक समितियां अनुमति को लेकर स्थानीय थाना और अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। किंतु ठोस गाइडलाइंस के अभाव में उन्हें अनुमति से वंचित रखा जा रहा है। इस मामले में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी विचारणीय विषय बताते हुए प्रशासन से ससमय निर्णय लेने की वकालत की है। इधर शिक्षा सत्याग्रह के नेता अंकित आनंद ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि सरकार की प्राथमिकताएं छात्र हित ना होकर राजस्व अर्जित करने मात्र तक सीमित हो रही है। कहा कि सिनेमाघर, बार एवं स्विमिंग पूल को सामान्य रूप से संचालित करने की अनुमतियां दिये गये हैं किंतु कोचिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आशय में अबतक सरकार के स्तर से निर्णय लंबित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना
    Next Article माननीय विधायक, सारठ विधानसभा, रणधीर कुमार सिंह एवं भू अर्जन पदाधिकारी अंजना दास ने संयुक्त रूप से करमाटांड प्रखंड के अलकचुंवा ग्राम में सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारम्भ

    Related Posts

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    August 31, 2026

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.