Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Budget 2021: मोदी-निर्मला बने बजट वॉरियर्स, कोरोना की मार से जूझ रही इकॉनमी को रफ्तार देना
    Breaking News राष्ट्रीय संवाद विशेष

    Budget 2021: मोदी-निर्मला बने बजट वॉरियर्स, कोरोना की मार से जूझ रही इकॉनमी को रफ्तार देना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया तो मकसद एक ही था- कोरोना की मार से जूझ रही इकॉनमी को रफ्तार देना है। सरकार के इस जज्बे को दिखाते हुए वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ते हुए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इससे पता चलता है कि हमारे पास कैसी क्वॉलिटी है। जो पीछे थे, उन्होंने आगे आकर परफॉर्म किया। उम्मीद है अर्थव्यवस्था के नतीजे भी ऐसे ही होंगे।’

    भारतीय इतिहास में जीडीपी में भारी गिरावट के दौर में यह चौथा बजट रहा। महामारी की मार, किसान आंदोलन और रोजगार पर उठते सवालों के बीच वित्त मंत्री को अहसास था कि उनके पास सीमित विकल्प हैं। फिर भी उन्होंने बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ध्यान रखा और इन चुनावी राज्यों को इन्फ्रा-हाइवे प्रोजेक्ट जैसे तोहफे दिए। कोरोना के दौर में स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत सुधारने के लिए हेल्थ सेक्टर का आवंटन डेढ़ गुना कर दिया। टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन बुजुर्गों को रिटर्न में राहत मिली।

    बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाकर 74% करने जैसे प्रस्तावों से विदेशी पूंजी को भारत में लाने का प्रयास हुआ। इन्हें देखते हुए सेंसेक्स ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि राजकोषीय घाटा इस वित्त वर्ष में बढ़कर जीडीपी का 9.5% होगा और 2021-22 में यह 6.8% रहेगा। यह दिखाता है कि कोरोना की मार सरकार की आमदनी पर पड़ी है और उसे अपने खर्चे पूरे करने के लिए काफी रकम उधार लेनी पड़ी।

    खर्चों की भरपाई के लिए विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ जुटाए जाएंगे। इसमें बड़े पैमाने पर निजीकरण का साफ इरादा जताया गया। एग्रिकल्चर सेक्टर में ज्यादा खर्च के लिए पेट्रोल और डीजल पर फार्म सेस आया। बजट में वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 34.83 लाख करोड़ के खर्च का वादा किया गया, जो जीडीपी का 15.6% के बराबर है। इससे पहले तक यह आंकड़ा 13.5% से ज्यादा नहीं रहा। पूंजीगत खर्च मौजूदा वर्ष की तुलना में 34% बढ़ा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने के लिए सरकार 15.07 लाख करोड़ कर्ज लेगी।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी सेक्टरों का ख्याल रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट में वेल्थ और वेलनेस बढ़ाने का ध्यान रखा गया है। आम आदमी पर बोझ नहीं बढ़ा है। हालांकि विपक्ष ने उद्योगपतियों को बेजा फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

    PF पर टैक्स? सालाना बेसिक 25 लाख से कम तो फिक्र नहीं

     

    75 साल या इससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को ITR में छूट
    75 साल या इससे ज्यादा उम्र के उन सीनियर सिटिजन को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करना होगा, जिनकी आय सिर्फ पेंशन और बैंक में मिलने वाले ब्याज से है। इनका टैक्स बैंक ही TDS के तौर पर काट लेगा। रिटर्न फॉर्म में कैपिटल गेन्स, डिविडेंड और ब्याज से होने वाली आय पहले से भरी होगी।

    15 साल पुरानी कमर्शल, 20 साल पुरानी प्राइवेट गाड़ी स्क्रैप होगी
    15 साल पुरानी कमर्शल गाड़ियां और 20 साल पुरानी निजी गाड़ियां स्क्रैप की जा सकेंगी। फिलहाल यह इच्छा पर होगा। अगर आप गाड़ी को कबाड़ में नहीं भेजना चाहते तो फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। इस बारे में नियम-शर्तें क्या होंगी, कितना इंसेंटिव मिलेगा, सड़क परिवहन मंत्रालय जारी करेगा।

    वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़, हेल्थ बजट 137% बढ़ा
    कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए हेल्थ सेक्टर की सेहत सुधारने की खातिर इस बार बजट में 137% की बढ़ोतरी की गई। अकेले वैक्सीन के लिए ही 35 हजार करोड़ रुपये तय किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ी तो और फंड दिया जाएगा।

     

    आम करदाता के लिए नहीं बदला टैक्स स्लैब
    आम नौकरीपेशा की उम्मीदें टूटीं। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी पिछले साल की ही तरह आपको इस साल भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दो ऑप्शन मिलेंगे। पुराने सिस्टम में पहले की तरह निवेश पर टैक्स छूट मिलेगी। नए सिस्टम में NPS में 50 हजार तक की छूट है।

    PF पर 2.5 लाख रुपये से ज्यादा निवेश तो टैक्स
    प्रोविडेंट फंड में अगर किसी वित्त वर्ष में कुल कॉन्ट्रिब्यूशन 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो ढाई लाख रुपये से ज्यादा की उस राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। यह टैक्स उस शख्स के स्लैब के हिसाब से लगेगा। पीएफ पर कॉन्ट्रिब्यूशन बढ़ाने वालों के लिए यह प्रस्ताव झटका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट
    Next Article बजट को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना

    Related Posts

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.