Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शहर गूंजा ‘जय परशुराम’ के जयकारों से
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शहर गूंजा ‘जय परशुराम’ के जयकारों से

    Aman KumarBy Aman KumarApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शहर गूंजा ‘जय परशुराम’ के जयकारों से
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के आह्वान पर मानगो स्थित श्री हनुमान मंदिर से साकची शीतला माता मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत मंदिर में पूजार्चना के पश्चात हुई। भगवा ध्वज, डीजे, ढोल-ताशे और उत्साह से लबरेज श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ भगवान परशुराम की सुसज्जित रथ पर सवारी निकाली गई।

    शहर ‘जय परशुराम’ और ‘जय सनातन’ के नारों से गूंज उठा। यात्रा का विशेष आकर्षण 12 फीट ऊँचे भगवान परशुराम के छवि चित्र का पूजन रहा, जो शीतला माता मंदिर परिसर में हुआ। इसके बाद महाआरती और भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक अप्पू तिवारी ने शोभा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, “भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के नहीं, अपितु समस्त सनातन धर्म के रक्षक हैं। हमें उन्हें जातिगत सीमाओं से ऊपर उठाकर पूजना चाहिए।”

    संघ का उद्देश्य भी यही था कि किसी भी आराध्य को जाति की सीमाओं में न बांधा जाए। यही कारण है कि शोभा यात्रा में सभी समुदायों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस दौरान विशेष रूप से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, कमल किशोर, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला पार्षद कुसुम पूर्ति, समाजसेवी विक्रम शर्मा, नकुल तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, विकास सिंह, कुमार संदेश, मुन्ना चौबे, श्रीनिवास तिवारी, लिप्पू शर्मा, दिलीप पांडेय, धनजीत दूबे, नित्यानंद राय, दीपू सिंह, नितिन चंद्र त्रिवेदी, बिनोद राय, चिंटू सिंह, बबुआ सिंह, मनोज वाजपेयी, श्रीमन नारायण त्रिगुण, पप्पू सिंह, बलबीर मंडल, राजेश सिंह, विजय तिवारी, पप्पू उपाध्याय, महेश मिश्रा, पप्पू मिश्रा, जुगुन पांडेय, बलदेव सिंह, साँवरलाल शर्मा, उपेंद्र गिरी, सीपी शुक्ला, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, संतोष जोशी, सुनील शर्मा, वीर सिंह, सागर राय, नितीश कुशवाहा, कुमारेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में परशुराम भक्त मौजूद रहे।

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा शहर गूंजा 'जय परशुराम' के जयकारों से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक देश एक चुनाव का प्रस्ताव देश और राज्य को मजबूती देगा: राजेश शुक्ल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.