Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा-समर्पण अभियान, तीन सप्ताह तक महानगर चलाएगी विशेष जनसेवा अभियान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा-समर्पण अभियान, तीन सप्ताह तक महानगर चलाएगी विशेष जनसेवा अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा-समर्पण अभियान, तीन सप्ताह तक महानगर चलाएगी विशेष जनसेवा अभियान

    ■ भाजपा जिला कार्यालय में पीएम मोदी के कृतित्व, व्यक्तित्व एवं उपलब्धि पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान पूरे महानगर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत महानगर के सभी 28 मंडलों में जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। इसमें मेगा टीकाकरण कैंप, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिलाओं का सम्मान, रक्तदान शिविर, नदी की सफ़ाई, महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, स्वदेशी उत्पाद के व्यापक उपयोग हेतु जन जागरूकता और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम की जानकारी दी। साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कई कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ता विश्वकर्मा पूजा पंडाल में जाकर पुजारियों का सम्मान करेंगे। एसटी मोर्चा द्वारा करमा पूजा के शुभअवसर पर पाहनो का सम्मान होगा एवं संध्याकाल में महाआरती कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की जाएगी। वहीं, 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक तीन सप्ताह के अभियान को खास बनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य जाएंगे। जिनमें बूथ स्तर तक सेवा कार्य की रूपरेखा तय की गई है। भाजपा महानगर कमेटी ने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रभारी नियुक्त किये हैं जो कार्यक्रम को विभिन्न मंडलों और बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएंगे। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों पर जिला कार्यालय में एकदिवसीय प्रदर्शनी लगाई गयी है।

    इस दौरान बैठक में संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, मणि मोहन्ती, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं बिनानंद सिरका उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मांगे सुझाव……..   
    Next Article राकेश तिवारी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.