Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया के चियांबान्धी गाँव में सम्पन्न हुआ भाजपा का किसान तथा युवा सम्मेलन सम्मेलन में 12 किसान किए गए सम्मानित मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी बोले : हेमन्त सरकार सभी मोर्चों पर बिफल
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    चाकुलिया के चियांबान्धी गाँव में सम्पन्न हुआ भाजपा का किसान तथा युवा सम्मेलन सम्मेलन में 12 किसान किए गए सम्मानित मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी बोले : हेमन्त सरकार सभी मोर्चों पर बिफल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया के चियांबान्धी गाँव में सम्पन्न हुआ भाजपा का किसान तथा युवा सम्मेलन सम्मेलन में 12 किसान किए गए सम्मानित
    मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी बोले : हेमन्त सरकार सभी मोर्चों पर बिफल

    भाजपा चाकुलिया मंडल द्वारा आयोजित किसानों तथा युवाओं का सम्मेलन चियांबान्धी गाँव में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी थे ।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार सभी मोर्चों पर बिफल साबित हुई है । राज्य में विकास कार्य शिथिल हो गए हैं । पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए चलाए गए अधिकांश कल्याणकारी योजनाऐं बंद हो चुकी है । आजादी के 75 वर्षों में चाकुलिया में एक उद्योग स्थापित नहीं हुआ । स्वास्थ्य सेवाओं की कमी झेल रहे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए ओड़िसा तथा पश्चिम बंगाल के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है । बिजली की आँख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं ।
    डाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गाँवों की समस्याओं को एकत्रित कर उनके समाधान में विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफें दूर करने में कार्यकर्ता सक्रिय रहे । सम्मेलन में आगामी 6 अक्तूबर को चाकुलिया मंडल के पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया । सम्मेलन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, पार्टी के वरीय नेता कोकिल चन्द्र महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी सरदार, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी, गोपन परिहाड़ी, राम प्रकाश यादव, चन्द्र मोहन मान्डी, मंडल महामंत्री मोहन सोरेन , प्रशान्त मल्लिक,दिलीप महतो, सदानंद महतो, विजय महतो, देवाशीष मंडल, शचीन्द्र नाथ पाल, स्वपन महतो, सुरेश सिंह तथा तपन बेरा ने संबोधित किया । सम्मेलन का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो ने किया ।
    सम्मेलन में विशेष रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि , एस टी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन, भाजपा नेता शिशिर राणा, बलराम दास, परिमल दास, हाड़ीराम दास, ठाकुर गोप, ठाकुर दास महतो, रंजन मंडल, पूर्णो सीट, भूदेव पाल, महादेव महतो, जहर गोप, रविन्द्र मुंडा तथा गणेश मुंडा सहित बड़ी संख्या में बुथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जनसमस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस ने लगाया आस्था ट्विन सिटी में जनता दरबार

    Related Posts

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    April 28, 2026

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    April 28, 2026

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.